tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

24 घंटे, 1 ट्रैक्टर, 1 रिकॉर्ड; क्या ट्रैक्टर ज्ञान और Mahindra 585 DI रचेंगे इतिहास?

24 घंटे, 1 ट्रैक्टर, 1 रिकॉर्ड; क्या ट्रैक्टर ज्ञान और Mahindra 585 DI रचेंगे इतिहास? image
By Tractor GyanMar 25, 2026 10:39 AM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

Table of Content

क्या आपने कभी सोचा है कि एक ट्रैक्टर बिना रुके, बिना थके लगातार 24 घंटे तक काम कर सकता है? सुनने में शायद नामुमकिन लगे, लेकिन मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के रावन गांव में यही करिश्मा सच कर दिखाया गया है।

25 मार्च 2026 की दोपहर से लेकर अगले दिन 26 मार्च की दोपहर तक, महिंद्रा ट्रैक्टर्स और ट्रैक्टर ज्ञान ने मिलकर एक ऐसी चुनौती पूरी की, जिसने भारतीय कृषि का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा कर दिया है। 

इस चुनौती में महिंद्रा 585 डीआई और महिंद्रा पी80 थ्रेशर ने लगातार 24 घंटे चने की थ्रेशिंग करके अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया है।

खेत बना चमकता हुआ स्टेडियम

इस रिकॉर्ड को बनाने की तैयारी किसी बड़े मैच से कम नहीं थी। एक जगह टनों चने की फसल इकट्ठा की गयी थी। जैसे ही चुनौती शुरू हुई, माहौल एकदम बदल गया। एक डीजे वैन ने पूरी रात संगीत और बड़ी-बड़ी लाइट से जोश का माहौल बनाए रखा।

आस-पास के गांवों से सैकड़ों किसान इस ऐतिहासिक पल को देखने और इसका हिस्सा बनने पहुंचे। सबसे खास बात यह थी कि किसान सिर्फ देख नहीं रहे थे, बल्कि नाचते-गाते हुए थ्रेशर में फसल डाल रहे थे। मानों कोई त्यौहार मनाया जा रहा हो!

मशीन नहीं, भरोसा है: महिंद्रा 585 डीआई 

इस पूरे कारनामे का असली हीरो रहा महिंद्रा 585 डीआई ट्रैक्टर और महिंद्रा पी80 थ्रेशर।

  • पहले घंटे से लेकर 24वें घंटे तक, मशीन ने एक जैसी पावर सप्लाई दी।
  • मार्च की तपती धूप और 36°C तापमान के बावजूद, ट्रैक्टर में ओवरहीटिंग की कोई समस्या नहीं आई।
  • ट्रैक्टर ज्ञान के सीएमओ श्री अंकुर गुप्ता ने इसे "लाइव इंजीनियरिंग वैलिडेशन" कहा, यानी यह साबित हो गया कि यह ट्रैक्टर सबसे कठिन कामों के लिए ही बना है।

महिंद्रा 585 डीआई के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन विवरण
इंजन पावर 50 एचपी केटेगरी 
इंजन सिलेंडर 4 सिलेंडर
टॉर्क 215 एनएम
गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स
हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता 2000 किग्रा
ब्रेक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक
स्टीयरिंग

मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग

ड्राइव टाइप 2WD

सुनहरे अक्षरों में हुई सफलता बयां 

24 घंटों की कड़ी मेहनत, महिंद्रा के अडिग लक्ष्य, और ट्रैक्टर ज्ञान के वादे ने इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया जिसके साक्षी बनने के लिए श्री मनीष बिश्नोई (गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड) और श्री शशांक वर्मा (रिकॉर्ड मैनेजमेंट जज) भी मौजूद थे।  

महिंद्रा ग्रुप के सीनियर अधिकारियों, श्री सुचित बलपांडे (डिप्टी जनरल मैनेजर, डिजिटल मार्केटिंग), और श्री सागर शाह (महिंद्रा के इंजीनियरिंग मैनेजर), ने भी इस मौके पर मौजूद रहकर टीम का हौसला बढ़ाया। 

और साथ ही मध्य प्रदेश के 14 बड़े इन्फ्लुएंसर्स हमारे साथ थे: 

इन्फ्लुएंसर नेम्स चैनल नेम्स
श्री लोकेश तिवारी Tiwariji ki life
श्री यश जाट

Tractor ki Duniya

श्री विनोद भाई Vinod Review
श्री राहुल धाकड़ Rahul Dhakad ji
श्री जीवन सिंह Kisan ki Duniya
श्री मनीष धाकड़

Neemuch Mandi Bhav

श्री सुमेर सिंह Digital Darbar
श्री गोपाल सिंह

Indore Mandi Bhaav

श्री शिलेंद्र कौरव Tractor Guruji
श्री शिवम धाकड़

Shivam the Farmer

श्री संदीप पांचाल Kisan se Bharat
श्री सुरेश जाट Agritech Guruji
श्री राम परमार Farmer Choice
श्री शिवराज सिंह Royal Kissan

ट्रैक्टर ज्ञान के सीईओ, श्री शिवांकुर गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि यह रिकॉर्ड सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि एक वादा है कि भारतीय किसान के पास अब ऐसी मशीनें और जानकारी है जो उन्हें सशक्त बनाएंगी। 

विदिशा से पूरे भारत तक: महिंद्रा और ट्रैक्टर ज्ञान की जीत LIVE पहुंची हर किसान तक

जो लोग इस इवेंट का हिस्सा बनने विदिशा नहीं पहुंच पाए, उनके लिए ट्रैक्टर ज्ञान ने वेबसाइट, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर पल-पल की लाइव कवरेज दी। 

महिंद्रा ट्रैक्टर्स की यह जीत हर उस किसान की है जो दिन-रात खेतों में पसीना बहाता है। महिंद्रा और ट्रैक्टर ज्ञान की इस जोड़ी ने साबित कर दिया कि जब सही तकनीक और जुनून साथ मिलते हैं, तो इतिहास अपने आप बन जाता है!

Read More Blogs

Top 5 Mini tractors under 25–30 HP for farmers image

A mini tractor is a good choice if you have a small farm, orchard, or do intercropping. These tractors are small, easy to use, and use less fuel, which makes them great for farming in India. 

The best balance of power, price, and...

Farmtrac Atom 26 compact tractor price & orchard suitability image

If you own an orchard or a small farm, you know how hard it is to move big machinery around narrow corners. That's where you can use the Farmtrac Atom 26. It is a small but powerful 26 HP tractor designed specifically...

पीएम मोदी ने संसद में क्या कहा? किसानों के लिए क्या बदलेगा जानिए image

23 मार्च 2026 को लोकसभा के बजट सत्र के दूसरे भाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट यानी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से पनपे बहुत से संकटो पर विस्तार से बात की। उन्होंने साफ कहा कि इस युद्ध का बोझ...

Write Your Comment About 24 घंटे, 1 ट्रैक्टर, 1 रिकॉर्ड; क्या ट्रैक्टर ज्ञान और Mahindra 585 DI रचेंगे इतिहास?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance