tractorgyan home logotractorgyan logo
tractorgyan rupee logo
hamburger icon

छोटे किसानों के लिए सबसे लाभदायक फसलें

छोटे किसानों के लिए सबसे लाभदायक फसलें image
By Tractor GyanApr 13, 2026 02:30 PM
Share
Facebook-iconLinkedIn-iconTwitter-iconWhatsApp-iconEmail-icon

Table of Content

86% से ज़्यादा भारतीय किसान छोटे और सीमांत ज़मीन वाले किसान हैं, और उन्हें ज़मीन की कमी और पानी की किल्लत जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ठीक इसी वजह से वे कोई भी फ़सल यूँ ही नहीं उगा सकते; उन्हें ऐसी फ़सलें उगानी पड़ती हैं जिनसे उनकी सीमित ज़मीन से सबसे ज़्यादा फ़ायदा हो।

छोटे किसानों के लिए लाभदायक फसल का चयन कैसे करें?

  1. नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र में मिट्टी की जांच कराएं और पता करें की मिट्टी में क्या कमी है।   
  2. अपने खेतों ने पानी के स्तर की भी जाँच करें।  कम पानी वाले इलाकों में दलहन, बाजरा और सरसों बेहतर हैं। ज्यादा पानी हो तो सब्जी और अदरक जैसी फसलें ले सकते हैं।
  3. पता करें आपकी खेतों से मंडी कितनी दूर है। आपको सब्जियों की खेती तभी करनी चाहिए जब मंडी पास हो तो।  

2026 में छोटे किसानों के लिए टॉप लाभदायक फसलें

छोटे किसानों के लिए टॉप लाभदायक फसलें हैं:

1. सब्जियां (टमाटर, मिर्च, भिंडी, खीरा)

सब्जी की खेती छोटे किसानों के लिए सबसे अच्छा विकल्प  है क्योंकि कम लागत में भी सब्जियाँ बढ़िया मुनाफ़ा  देतीं हैं।  

  • फसल तैयार: 45-90 दिन
  • सीजन: साल भर (अलग-अलग सब्जियां)

ध्यान रखें: ड्रिप सिंचाई लगवाएं इससे पानी बचता है और पैदावार 20-30% बढ़ती है।

2. मशरूम

कम जमीन में सबसे ज्यादा कमाई मशरूम से होती है।

  • जगह: सिर्फ 300 वर्ग फुट कमरा काफी है
  • फसल तैयार: 30-45 दिन

ध्यान रखें: मशरूम में तापमान और नमी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। 

3. हल्दी

हल्दी एक ऐसी फसल है जो 8-9 महीने में तैयार होती है, लेकिन मुनाफा लंबे समय तक देती है।

  • कमाई: ₹1.2-3 लाख प्रति एकड़
  • सीजन: खरीफ (जून में बुवाई, फरवरी-मार्च में खुदाई)

ध्यान रखें: हल्दी में कंद सड़ने की बीमारी बारिश में आती है। ऊंची क्यारी बनाकर बुवाई करें, पानी जमा नहीं होगा और नुकसान कम होगा।

4. अदरक

अदरक हल्दी से भी ज्यादा कमाई देता है, लेकिन रिस्क भी ज्यादा है।

  • कमाई: ₹1.5-4 लाख प्रति एकड़
  • सीजन: खरीफ

ध्यान रखें: अदरक में बीज (कंद) का खर्चा सबसे ज्यादा होता है। पुराने किसान से अच्छी किस्म का बीज लें, बाजार से महंगा बीज लेने की जरूरत नहीं।

5. दालें (मूंग, उड़द, अरहर, मसूर)

सरकार दालों पर MSP और खरीदारी दोनों बढ़ा रही है। 2025-26 में अरहर का MSP ₹450 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। बाजरा के बाद दालों में सबसे ज्यादा मार्जिन मिल रहा है।

  • कमाई: ₹25,000-50,000 प्रति एकड़
  • फसल तैयार: 60-120 दिन (फसल के हिसाब से)

ध्यान रखें: दालें मिट्टी में नाइट्रोजन जोड़ती हैं। इसके बाद जो फसल लगाओ, उसमें यूरिया कम लगता है। 

6. सरसों

रबी सीजन की सबसे भरोसेमंद फसल है सरसों। कम पानी वाले इलाकों के लिए बेस्ट है और 2-3 सिंचाई में फसल तैयार हो जाती है।

  • कमाई: ₹35,000-50,000 प्रति एकड़
  • सीजन: रबी (अक्टूबर-नवंबर में बुवाई)

ध्यान रखें:  सरसों की खली पशुओं के चारे में काम आती है और तेल घर में भी इस्तेमाल होता है।

7. बाजरा 

सरकार मिलेट्स को "श्री अन्न" के नाम से बढ़ावा दे रही है। सूखा-प्रभावित और कम पानी वाले इलाकों जैसे राजस्थान, बुंदेलखंड, विदर्भ में बाजरा सबसे सुरक्षित फसल है

  • सीजन: खरीफ
  • पानी: बहुत कम (बारिश पर निर्भर इलाकों के लिए बढ़िया)

ध्यान रखें: शहरों में मिलेट्स प्रोडक्ट्स (बाजरा आटा, रोटी, बिस्किट) की मांग तेजी से बढ़ रही है।

8. ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट कम जगह में बड़ा मुनाफ़ा  कमाने का एक बड़ा मौका है क्योंकि इसकी माँग देश और विदेश में बहुत अच्छी है।  

  • कमाई: ₹3-8 लाख प्रति एकड़ (तीसरे साल से)
  • पौधे की उम्र: 20+ साल

ध्यान रखें: शहर या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदार पहले से तय करें। बिना खरीदार के जल्दी खराब हो जाता है।

9. मसाले (धनिया, मेथी, जीरा)

मसालों की खेती कम जमीन में ज्यादा मुनाफा देती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक और निर्यातक है।

  • कमाई: ₹40,000-80,000 प्रति एकड़
  • सीजन: रबी (ज्यादातर मसाले)

ध्यान रखें: धनिया और मेथी सुरक्षित विकल्प हैं। मसालों को सुखाकर रखने की सुविधा हो तो भाव बढ़ने पर बेच सकते हैं।

10. गेंदे का फूल 

शादी-ब्याह, त्योहार और पूजा-पाठ में गेंदे के फूलों की मांग कभी कम नहीं होती। इसलिए यह छोटे किसानो के लिए एक बेहतर विकल्प है।  

  • कमाई: ₹50,000-80,000 प्रति एकड़
  • फसल तैयार: 60-70 दिन

ध्यान रखें: दशहरा, दिवाली और शादी के सीजन से पहले लगाएं तो भाव 2-3 गुना मिलता है। 

छोटे किसानों के लिए ज्यादा मुनाफा कमाने के तरीके

  • एक खेत में दो फसलें साथ में लगाएं। मसलन अरहर के साथ उड़द, गन्ने के साथ लहसुन, या आम के बगीचे में हल्दी। एक फसल में नुकसान हो तो दूसरी से कमाई बनी रहे।
  • हल्दी बेचने की जगह हल्दी पाउडर बेचें। टमाटर की जगह टमाटर सॉस बनाएं। मशरूम सुखाकर बेचें। प्रोसेसिंग से मुनाफा 2-3 गुना बढ़ जाता है।

फसल की लाभप्रदता को प्रभावित करने वाले कारक

  • मौसम और जलवायु: बेमौसम बारिश या सूखा सबसे बड़ा रिस्क है। PMFBY (फसल बीमा) जरूर कराएं। बुवाई के 10 दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।
  • बीज की क्वालिटी: नकली बीज से पूरी फसल बर्बाद हो सकती है। प्रमाणित बीज ही खरीदें। 2026 में सरकार ने प्रमाणित बीज पर सीधे खाते में सब्सिडी देना शुरू किया है।
  • मंडी का भाव: जब सब एक ही फसल बोते हैं तो भाव गिरता है। इसलिए वो फसल लगाएं जो आपके इलाके में कम लोग लगा रहे हों।

और अंत में:

छोटे किसान भी काफी मुनाफ़ा कमा सकते हैं, अगर वो अपने खेतों के हिसाब से सही फसल का चुनाव करें।  

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत की किसानो के लिए तैयारर किया गया सबसे भरोसेमंद ऑनलाइन एग्रीटेक प्लेटफार्म है जहाँ  ट्रैक्टरों के बारे में पूरी जानकारी के साथ-साथ, आपको खेती से जुड़ी हर विषय की एक्सपर्ट राय  मिलेगी। 

Read More Blogs

Best tractors for hilly areas Himachal & Uttarakhand image

"Pahadi" terrain with winding roads and steep hills is a difficult place to drive. Not only do farmers in Himachal Pradesh and Uttarakhand have to deal with farming, but they also have to deal with defying gravity. Standard tractors that work well...

Top 5 budget tractors under ₹6 lakh for small farmers image

If you're working on small land, orchards, or inter-row farming, a compact, budget-friendly tractor does the job just fine. And you don't even have to spend more. There are top budget tractors under ₹6 lakh that are efficient, easy to handle, and...

Why 50 HP tractors are in high demand in 2026? image

In 2026, 50 HP tractors are in high demand in the Indian market. This HP range of tractors is popular with everyone from small farmers to large landowners. 50 HP tractors are the best choice because they have the right balance of...

Write Your Comment About छोटे किसानों के लिए सबसे लाभदायक फसलें

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance